गांव महुअर के मुख्य रास्ते पर भरा बारिश का पानी

दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश, कई गांवों का मुख्य रास्ता बारिश का पानी भरने से हुआ बंद

REGIONAL

लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत, कई किलोमीटर का चक्कर लगा रहे ग्रामीण

Agra (Uttar Pradesh, India). दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से ​कई गांवों के मुख्य रास्ते पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद अपने घर पर पहुंच रहे हैं। वहीं गांव महुअर में एक मकान की दीवार भी भर भराकर गिर पड़ी है।

यहां भरा बारिश का पानी
विकास खंड़ अछनेरा के गांव महुअर के मुख्य रास्ते पर शुक्रवार शाम से हो रही बारिश का पानी भर गया ​है। इससे आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या किसानों को उठ़ानी पड़ रही है। वहीं नालियों की सफाई न होंने के कारण नाली गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। वहीं पाली मार्ग पर भी भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश होंने के कारण मार्ग पर कई फुट पानी भर गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

अंडरपास में भरा पानी
वहीं ग्राम पंचायत महुअर के मजरा नगला कुर्रा जाने वाले रास्ते पर रेलवे का अंडरपास बना हुआ है। मूसलाधार बारिश का पानी अंडरपास में भर गया है। इससे ​कई गावों का रास्ता बंद हो गया है। अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वे कई किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद अपने घर पहुंच रहे हैं। वहीं डावली जाने वाले लिंक रोड़ पर भी अंडरपास बना हुआ है। उसमें भी बारिश का पानी भर गया है। जिससे कई का गावों का रास्ता बंद हो गया है।

किसानों को हो रही परेशानी
दोनों अंडरपासों में बारिश का पानी भर जाने के कारण किसानों को ​परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया है कि उन्होंने गांव डावली, नगला कुर्रा, नगला ब्राहमण में हरी सब्जियों की खेती की है। जो कि रोजाना टूटती हैं। मजदूरों को भी खेतों तक लाने में दिक्कत आ रही है। वहीं खेतों से टूटी हुई सब्जियों को भी लाना मुश्किल हो रहा है।