Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद में लागू साप्ताहिक कोरोनो कर्फ्यू के दृष्टिगत बड़े स्तर पर अभियान चलाकर अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा जनपद के सार्वजनिक/मुख्य स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया । अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सैनेटाईजेशन का विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाया गया।
वृहद स्तर पर अग्निशमन विभाग की टीमो द्वारा कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल से जनपद के विभिन्न स्थानों नगर पंचायत सादाबाद, जवाहर बाजार सादाबाद, कोतवाली सादाबाद, चौधरी चरण सिंह तिराहा सादाबाद, एस0बी0आई0 बैंक आगरा रोड सादाबाद, बैंक ऑफ बडौदा सादाबाद, यूनियन बैंक सादाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादाबाद, एस0डी0एम0 कोर्ट सादाबाद, ब्लॉक सादाबाद, पशु अस्पताल सादाबाद, कार्यालय सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सादाबाद, सिविल जज कम्पाउण्ड सादाबाद, एचडीएफसी0 बैंक सादाबाद, पंजाब नेशनल बैंक, सादाबाद, थाना चन्दपा हाथरस, कोतवाली हसायन, ब्लॉक हसायन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसायन, पशु अस्पताल हसायन, आर्यावर्त बैंक हसायन, आर्यावर्त बैंक सलेमपुर, सब्जी मण्डी हसायन, मेन मार्केट हसायन आदि स्थानों पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु फायर सर्विस वाहनों से सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया । इसके साथ ही लोगो से अपील की जा रही है कि अपने घरों एवं आसपास सफाई रखें। जिससे कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें, आपस में दो गज की दूरी बनाये रखे, हाथो को नियमित रूप से साबुन, हैण्डवास, सैनेटाईजर से साफ करते रहेंI बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026