कहानी फ़िल्मी और अजीबो गरीब हैं.. मगर सत्य हैं। मेरठ में दौराला क्षेत्र के सरसवा गांव में यह अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक नाग दीपा नाम की युवती के पीछे पड़ा हुआ है। एक माह में अब तक सांप छात्रा को चार बार काट चुका है। हालांकि, परिजनों ने समय रहते छात्रा को उपचार दिलाया। बार-बार सांप के काटने के चलते परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सरसवा निवासी पूर्व प्रधान महेंद्री देवी ने बताया कि उनकी बेटी दीपा कक्षा 12 की छात्रा है। मां ने बताया कि बेटी खेत के काम भी उसका सहयोग करती है। बताया कि छह सितंबर को दीपा अपनी मां के साथ खेत पर कार्य करने गई थी। इस दौरान एक सांप ने उसे काट लिया।
छात्रा के चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिस पर वह उसे लेकर लावड़ पहुंचे और उपचार दिलाया। इसके बाद सांप ने खेत में कार्य करने के दौरान उसे 18 सितंबर को फिर काटा। 29 सितंबर को सांप ने घर पर चारपाई पर सोने के दौरान दीपा को काट लिया।
आज सुबह भी सांप ने अचानक दीपा को चारपाई पर सोते समय काट लिया। छात्रा के चिल्लाने पर परिजन उसे नगली आजड़ लेकर पहुंचे और उपचार दिलाया। बार-बार छात्रा को सांप के काटे जाने के कारण परिवार के लोगों में दहशत है।
Compiled: up18 News
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026