हरद्वार दुबे ने दबंगई के साथ नेतागीरी की, कलक्ट्रेट आते रहते थेः कुँवर शैलराज सिंह
Dr Bhanu Pratap Singh
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी किडनी फेल हो गई थीं। पिछले 12 दिन से फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती थे। निधन मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण हुआ है।
हरद्वार दुबे काफी समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। डायलिसिस भी हो रही थी। समस्या अधिक होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण बचाया नहीं जा सका। वे बीमार थे, इस बारे में कुछ ही लोगों को जानकारी थी। अचानक निधन का समाचार मिलने से हर कोई हैरत में है। हरद्वार दुबे के अंतिम दर्शन के लिए आवास पर लोग पहुंच रहे हैं।
भाजपा नेता केपी सिंह फौजदार ने बताया कि हरद्वार दुबे का पार्थिक शरीर 26 जून को 11 बजे तक आगरा स्थित आवास पर आएगा। 26 जून को ही शाम पांच बजे ताजगंज मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार होगा।
बता दें कि हरद्वार दुबे ने कलक्ट्रेट में वकालत की है। विधायक बनने से पूर्व वकालत ही करते थे। सांसद बनने के बाद भी वे कलक्ट्रेट में अपने साथियों के पास जाते थे। लम्बे समय से कलक्ट्रेट नहीं आए। आज उनके निधन की दुखद खबर आई। वरिष्ठ अधिवक्ता कुँवर शैलराज सिंह एडवोकेट ने बताया कि हरद्वार दुबे जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने नेतागारी दबंगई के साथ की।
Agra News: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए काले कपड़े, नंगे बदन दिया गया प्रवेश
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026