आगरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रविवार को जिले में हुई जनसभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। जो लोग प्रवेश चाहते थे उनको कपड़े उतारकर ग्राउंड में प्रवेश दिया गया।
मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत यह जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा में काले कपड़े पहनकर आए लोगों को सुरक्षाकर्मियों एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही रोक लिया। उन्होंने कहा कि अंदर जाना है तो काले कपड़े उतारने के बाद प्रवेश मिलेगा। अपने नेता को सुनने पहुंचे लोग मजबूरी में कपड़े उतारकर अंदर गए। उनके कपड़े बाहर गेट पर ही उतरवा लिए गए।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का हैंगिंग गार्डन बदहाल: सूख गए ज्यादातर पौधे, उठ रहे रखरखाव पर सवाल - November 18, 2026
- यूपी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बढ़ा सियासी घमासान: चुनाव आयोग की सफाई के बाद अखिलेश यादव बोले-योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? - November 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026