हर साल 23-29 अप्रैल तक नेशनल इनफर्टिलिटी अवेयरनेस वीक के तौर पर मनाया जाता है। आज के समय में 35-40 की उम्र में शादी करना आम बात हो गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा परिभाषित यह प्रजनन तंत्र का रोग लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारणों में विशेष रूप से तनाव, प्रदूषण, जीवनशैली और अधिक आयु में विवाह आदि शामिल हैं।
ऐसे में शादीशुदा जिंदगी में सेटल होने और बेबी प्लानिंग करने में कब 3-4 साल बीत जाते हैं पता ही नहीं चलता। कई बार तो सही उम्र में शादी करने के बाद भी सालों तक बेबी कंसीव नहीं कर पाते हैं।
वजहों के पीछे के कारण को समझते हैं-
फिजिकल रिलेशन: जब आप टेंशन में रहते हैं, तो सीधा असर आपके लिबिडो पर पड़ता है। जो इनफर्टिलिटी की वजह है। जिससे प्रेग्नेंसी पर इफेक्ट पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि हफ्ते में तीन से चार बार फिजिकल रिलेशन जरूर हों। जिससे स्ट्रेस रिमूव हो सके।
कैफीन: अगर दिनभर में 4 कप या उससे ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं तो बेबी कंसीव करने में ज्यादा टाइम लग सकता है। अपनी इस आदत को कम करें या न पिएं।
डाइट: डाइट में सबसे पहले तो ट्रांस फूड जैसे पैकेट चिप्स, माइक्रोवेव पॉपकॉर्न, फ्राइड और फास्ट फूड्स जो इंफ्लामेशन बढ़ाने के साथ ही इंसुलिन रजिस्टेंस को भी बढ़ा देते हैं उनसे दूरी बनाएं। यही इनफर्टिलिटी की वजह बनते हैं। इसलिए इन्हें खाने से बचें।
नींद: हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे शरीर रिचार्ज होता है।
मोटापा: मोटापे से एंड्रोजन, इंसुलिन जैसे हार्मोन इंबैलेंस हो जाते हैं। इससे ओवल्यूशन और स्पर्म क्वालिटी पर गलत इफेक्ट पड़ता है।
एक्सरसाइज: स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। पर अगर बहुत ज्यादा और हैवी एक्सरसाइज करते हैं तो इससे भी फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। बेबी प्लानिंग कर रहे हैं तो हल्की एक्सरसाइज करें। जिससे थकान न हो।
स्मोकिंग-अल्कोहल: स्मोकिंग में होने वाले तंबाकू के धुएं में आरओएस लेवल होता है। यह स्पर्म को नुकसान पहुंचा सकता है। जबकि ओवर ड्रिंक से शरीर में विटीमिन बी की कमी हो जाती है।
न्यूट्रीएंट्स की कमी: लाइफस्टाइल को सही करने के लिए सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना चाहिए। हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। जिससे वेट न बढ़े और जरूरी न्यूट्रीएंट्स शरीर को मिल सकें।
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026
- आगरा बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी; ऑटो चालक की सतर्कता से चंद मिनटों में पकड़ा गया, 5 कर्मचारी नपे - July 28, 2026
- ’रेड रन मैराथन’ में दिखा छात्रों का जोश; विजेताओं को मिला सम्मान, एड्स के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा - July 28, 2026