आपने आज तक भूतों और चुड़ैलों की एक हजार कहानियां सुनी होंगी और उन तमाम किस्सों ने आपको डराया भी होगा लेकिन आज हम आपको जो बताने वाले हैं, उनकी कहानी आपको शायद रात में सोने भी न दे। जी हां, हम बात कर रहे हैं मसूरी की कुछ भूतिया जगहों की, जिनके बारे में पहले कभी नहीं सुना होगा। आपने आज तक मसूरी की एक से एक खूबसूरत जगहों को देखा होगा लेकिन ये भयावह जगह आपके रोंगटे खड़े कर सकती है। चलिए आपको आज मसूरी की कुछ भूतिया जगहों के बारे में बताते हैं।
हॉन्टेड हाउस
सिस्टर्स बाजार के पास, लंढौर जगह पर एक खाली घर है, जो स्थानीय लोगों के लिए किसी भूतिया स्थान से कम नहीं है। ये अब घर तो नहीं रहा है, लेकिन हरे-भरे जंगलों के अंदर इस मकान की स्थिति देखने में ऐसे लगती है, जैसे कोई कंकाल खड़ा है। जो लोग भूतिया जगहों से नहीं डरते, वो इस घर की तलाश में घने जंगल में आते हैं, वैसे ये जगह मसूरी की हॉन्टेड जगहों में शामिल है।
लंबी देहर माइंस
ये मसूरी की वो जगह है, जहां कई लोग रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। यहां कई हत्याएं भी हुई हैं, अजीब दुर्घटनाएं भी हुई है और न जानें क्या-क्या यहां देखने को मिला है। ये मसूरी की बेहद ही अजीब जगह है, जहां अतीत में कई डरावनी चीजें देखने को मिली हैं। यहां तक कि स्थानीय लोग भी नकारात्मक ऊर्जा से भरी इस प्रेतवाधित जगह पर जाना पसंद नहीं करते हैं। लोगों ने इस जगह पर रोने, चिल्लाने और कई अदृश्य नजारे देखें हैं।
परी टिब्बा
परी टिब्बा या परियों की पहाड़ी मसूरी में कई भूतिया जगहों में शामिल है। इस जगह के बारे में रस्किन बॉन्ड की कई किताबों में भी देखने को मिल जाएगा। प्रसिद्ध वुडस्टॉक स्कूल के करीब स्थित, पहाड़ी कुछ अजीब कारणों जैसे बिजली के हमलों और अपसामान्य गतिविधियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। स्थानीय लोग दो प्रेमियों की कहानी सुनाते हैं जो पहाड़ों के जंगल के अंदर मर गए थे और अब इनकी आत्मा यहां के जंगलों में भटक रही है। सूरज ढलने के बाद जंगल के अंदर जाने की सलाह नहीं दी जाती है।
डिस्क्लेमर: ”इस लेख में बताई गई किसी भी जानकारी/सामग्री में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें।”
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026