नोएडा में मूकबधिर बेटे को ठीक करने का झांसा देकर बच्चे की मां के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज शास्त्री के रूप में हुई है। पीड़ित महिला रश्मि ( बदला हुआ नाम ) अपने बेटे सुमित का इलाज करवाने के लिए मनोज के पास गई थी। आरोपी ने महिला को अपने झांसे में लेकर काफी महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जब महिला आरोपी की इस हरकत से तंग आ गई तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अब आरोपी मनोज शास्त्री को दादरी नगर पालिका के पास से गिरफ्तार किया है।
एक साल पहले हुई थी जान-पहचान..
जानकारी के मुताबिक मनोज शास्त्री कथा वाचक है। महिला का कहना है कि करीब एक साल पहले ग्रेटर नोएडा में एक भागवत कथा के दौरान मनोज से उनकी पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होने लगी। पीड़ित महिला ने मनोज शास्त्री को बताया कि उसका बेटा सुमित मूकबधिर है। इस पर आरोपी ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से उसके बेटे को ठीक करने के झांसा दिया।
कई महीनों तक रेप किया…
महिला का आरोप है कि उपचार और तांत्रिक विद्या के नाम पर मनोज शास्त्री ने उसका यौन शोषण किया। उसके साथ काफी महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दादरी पुलिस ने मनोज शास्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026