सिंगापुर/नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी धरती से प्रदेश की प्रगति का एक नया अध्याय साझा किया है। सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भारत के सबसे बड़े ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ (जेवर) का उद्घाटन अगले महीने यानी मार्च 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। सीएम ने गर्व के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के बाद ‘एयरपोर्ट प्रदेश’ के रूप में वैश्विक पहचान बना चुका है।
कनेक्टिविटी में नंबर-1 बनेगा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का निमंत्रण देते हुए बताया कि यूपी अब देश में सबसे अधिक हवाई अड्डों वाला राज्य है। जेवर एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। पीपीपी (PPP) मॉडल पर आधारित यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट करीब 1300 हेक्टेयर में फैला है और उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय एयर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
चार चरणों में होगा विकास का महायज्ञ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कुल चार चरणों में पूरा होगा, जिस पर करीब 29,561 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
पहला चरण: सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू होगा।
अंतिम चरण (2050): पूरी तरह तैयार होने पर यह एयरपोर्ट सालाना 7 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।
रफ्तार और सुगमता का संगम
एयरपोर्ट तक पहुँचने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को मुख्य लिंक बनाया गया है। दिल्ली से 75-80 किमी और नोएडा से मात्र 35-40 किमी की दूरी पर स्थित यह एयरपोर्ट यात्रियों के लिए समय की बचत और सुलभ यात्रा का केंद्र बनेगा।
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026
- ताज महोत्सव में ‘AI’ का जादू: आगरा की महिलाओं ने हाई-टेक मशीनों पर सीखी सिलाई, अब ‘रैंप’ पर दिखेगा हुनर - February 24, 2026