राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने की आख़िरी तारीख़ 31 जुलाई ही रहेगी.
उन्होंने साफ़ कहा है कि वित्त मंत्रालय आईटीआर फ़ाइल करने की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए संजय मल्होत्रा ने कहा, ”हम आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि आईटीआर दाखिल करने की गति पिछले साल की तुलना में बहुत तेज है और हम उन्हें सलाह देंगे कि वे आख़िरी तारीख़ तक इंतजार न करें और आख़िरी तारीख़ बढ़ने की उम्मीद न करें.”
संजय मल्होत्रा ने बताया है कि लोग पिछले साल 31 जुलाई तक लगभग 5.83 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए थे.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में - October 11, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य ‘एकता महायज्ञ’: पार्षद मुरारी लाल गोयल के संयोजन में सजा आस्था का अनूठा दरबार - October 11, 2026
- आगरा में क्षमावाणी पर्व और आचार्य विमल सागर जी की जन्म जयंती पर भव्य समारोह: एमडी जैन में मेधावी छात्रों और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान - October 11, 2026