आगरा: सदर थाना क्षेत्र के सोहल्ला से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को सन्न करके रख दिया है। विशेष समुदाय के युवक पर महिलाओं व छोटी छोटी बच्चियों से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। महिलाओं की शिकायत पर थाना पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई है। थाना पुलिस तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही करने में जुट गयी है।
मामला सदर थाने के सोहल्ला क्षेत्र का है। आरोपी विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है। युवक की हरकतें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। सदर थाने पहुँचे पीड़ितों ने बताया कि युवक पड़ोस में ही रहता है। सुबह उनकी नाबालिग बेटी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी, तभी युवक अपनी छत पर खड़ा होकर बेटी से अश्लील इशारे करने लगा। इसके बाद उसने पूरे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में अपने गुप्तांग दिखाने लगा। युवक की इस हरकत को देखकर बेटी बुरी तरह से सहम गई और दौड़ी-दौड़ी नीचे आई। नीचे आकर जब बेटी ने पूरी घटना बताई तो सुनकर वह भी चौंक गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लिया और थाने ले आई।
और भी पीड़ित आये सामने
जैसे ही पुलिस युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले आई तो अन्य पीड़ित भी सामने आए। वह भी पीछे पीछे सदर थाने पहुंच गए। सभी ने संयुक्त रूप से इस युवक की शिकायत की। अन्य महिलाओं ने बताया कि युवक द्वारा की गई यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस युवक ने उनकी बहू के साथ भी इसी तरह की हरकत की थी लेकिन मामला विशेष समुदाय से जुड़े होने और लड़ाई झगड़ा बढ़ने की आशंका पर उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। अब आरोपी नाबालिग बेटियों के साथ भी इस तरह की हरकत को अंजाम दे रहा है।
आरोपी को भेजा जाए जेल
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गई है जिससे थाने से उसे छोड़ा नहीं जाए। क्योंकि यह युवक समाज के लिए एक खतरा है। इस युवक के चलते समाज की बेटियां और बहुओं ने अपनी छत पर जाना भी छोड़ दिया है। क्योंकि आरोपी युवक जैसे ही किसी बेटिया बहू को देखता है तुरंत अपने कपड़े उतारकर नंगा होकर इशारे करने लगता है।
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026