मुंबई (अनिल बेदाग): सौर ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से उभरती अग्रणी कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ला रही है। यह आईपीओ मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को खुलेगा और 13 नवंबर 2025 तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 प्रति शेयर तय किया है। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है।
इस इश्यू में ₹2,143.86 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर मंजूनाथ दोंती और शुभा मंजूनाथ दोंती द्वारा ₹756.14 करोड़ के शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।
एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड को भारत की दूसरी सबसे बड़ी शुद्ध एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल और सौर सेल निर्माता कंपनी माना जाता है। कंपनी के पास 7.80 गीगावाट मॉड्यूल और 2.94 गीगावाट सौर सेल उत्पादन क्षमता है।
18 वर्षों के अनुभव के साथ कंपनी उन्नत टोपकोन (TOPCon) तकनीक अपनाने वाली भारत की अग्रणी सौर सेल निर्माताओं में शामिल है। यह तकनीक उच्च दक्षता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए जानी जाती है, जिससे कंपनी को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलती है।
कंपनी का उद्देश्य इस आईपीओ के माध्यम से विस्तार योजनाओं, पूंजीगत व्यय, और अनुसंधान एवं नवाचार में निवेश करना है। विश्लेषकों का मानना है कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की तेज़ी से बढ़ती मांग के बीच यह आईपीओ निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर साबित हो सकता है।
-up18News
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में सांडों का ‘खूनी संघर्ष’, पर्यटकों में मची भगदड़, गोल्फ कार्ट की बैरिकेटिंग टूटी, बाल-बाल बची जान - February 21, 2026
- यादव शांत है पर संत नहीं…’यादव जी की लव स्टोरी’ पर संभल कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन, डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज - February 21, 2026
- यादव शांत है पर संत नहीं…’यादव जी की लव स्टोरी’ पर संभल कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन, डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज - February 21, 2026