वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मासूम छात्रा को पड़ोसी द्वारा 6 साल तक लगातार प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने पीड़िता के भरोसे का नाजायज फायदा उठाया और उसे बदनामी व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आखिरकार, पीड़िता के पति की हिम्मत और पुलिस की तत्परता से दरिंदे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
2019 में शुरू हुआ नरक का सफर
घटनाक्रम 2019 का है, जब पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पड़ोसी दशरथ कुमार पटेल, जिसे पीड़िता ‘चाचा’ कहकर सम्मान देती थी, ने उसकी मासूमियत का फायदा उठाया। कोचिंग जाने के दौरान उसे बहला-फुसलाकर एक पैथोलॉजी सेंटर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसी घटना का वीडियो बनाकर उसे हथियार बनाया और 2025 तक पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ता रहा।
पति ने निभाई सुरक्षा की कसम
सालों तक घुटन और डर में जी रही पीड़िता का जीवन तब बदला जब उसकी शादी हुई। उसने अपनी आपबीती पति को बताई। किसी भी रूढ़िवादी सोच या समाज की परवाह किए बिना, उसके पति ने उसे छोड़ना तो दूर, उसके साथ मजबूती से खड़ा होने का फैसला किया। पति और परिजनों ने तुरंत मिर्जामुराद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिर्जामुराद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दशरथ पटेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी को एक शराब के ठेके के पास से धर दबोचा।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में पीड़िता के पति की भूमिका की हर तरफ सराहना हो रही है, जिसने एक पुरानी कुप्रथा को तोड़कर अपनी पत्नी को न्याय दिलाने की मिसाल कायम की है।
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों का दौर खत्म: सरकार ने नए धरना स्थलों की घोषणा की, रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड हुए तय - October 12, 2026
- ’जीत का श्रेय खुद को, हार का ठीकरा EVM पर’: दिल्ली में विपक्षी मार्च से पहले सीएम योगी का जोरदार हमला - October 12, 2026
- यूपी की राजनीति में ‘चुनौती सियासत’ तेज: राजभर के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, बोले- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव - October 12, 2026