उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रूह कंपा देने वाली घटना समाने आई है। यहां पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियों का शव विस्तर पर पड़ा था। आशंका है कि, युवक ने पत्नी और मासूम बेटियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी दीपक भूकर व एएसपी अखिलेश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।
उन्नाव के अचलगंज के साहबखेड़ा गांव निवासी अमित (35) पत्नी गीता (30), बेटी खुशी (10) ओर बेटी निधि (6) के साथ रहता था। अमित एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन से पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके गयी थी। रविवार को अमित उन्हें लेकर अपने घर आया था। सोमवार सुबह सात बजे पड़ोस के गांव के एक युवक अमित के घर के पास से निकला तो दरवाजे की खुली खिड़की से अमित का शव लटका देख उसके भाई संदीप को जानकारी दी। अंदर से दरवाजा बंद होने पर संदीप पड़ोस की छत से चढ़कर घर में उतरा और दरवाजा खोला तो वो अंदर का नजारा देख वो दंग रहा गया।
अजीत के मुताबिक भाई अमित का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। गीता चारपाई पर थी, एक तरफ बड़ी बेटी और दूसरी ओर छोटी बेटी का शव पड़ा था। मृतका गीता के सीने पर तकिया पड़ी थी। दर्दनाक घटना की खबर सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-साभार सहित
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026