पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट (कूड़े का पहाड़) में रविवार शाम लगी आग अब तक बुझ नहीं पाई है. आग लगने की वजह से स्थानीय लोगों को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक स्थानीय नागरिक आकाश ने कहा, ”यहां पर आग लगी है. आग लगने की वजह से आने-जाने में दिक्कत हो रही है. सबसे ज्यादा समस्या सांस लेने में हो रही है.”
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि एमसीडी के अधिकारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
एएनआई से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा, ”एमसीडी के अधिकारी काम पर लगे हुए हैं. जल्दी ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा. बीजेपी को छोड़ दीजिए. बीजेपी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है.”
एमसीडी में विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह ने गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा, ”ये दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का निकम्मापन दिखाता है. कल से आग लगी हुई है, धुआं इतना ज्यादा है लोगों को परेशानी हो रही है. कूड़ा बढ़ गया है.” 2022 के दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गाजीपुर ‘लैंडफिल’ को खत्म करने का वादा किया था.
-एजेंसी
- आगरा की रूह ‘नज़ीर’ को बचाने की मुहिम: मज़ार से शुरू हुआ विशाल हस्ताक्षर अभियान; मेट्रो स्टेशन और सड़क के नामकरण की उठी मांग - March 31, 2026
- न्यू आगरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 3 शातिर दबोचे; राजस्थान तक फैला था नेटवर्क, 4 बाइक और ऑटो बरामद - March 31, 2026
- सिर्फ बैठकें नहीं, आगरा के विकास का ‘पावरहाउस’ बना नेशनल चैम्बर; अध्यक्ष संजय गोयल ने पेश किया 2025-26 का दमदार रिपोर्ट कार्ड - March 31, 2026