नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसपी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान पाया है। देश भर से लाखों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सफलता का परचम लहराया।
टॉपर्स की सूची में महिलाएं छाई रहीं
दूसरे और तीसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग रहे, जबकि टॉप 10 में सात महिलाओं ने जगह बनाकर महिला प्रतिभा और परिश्रम का शानदार उदाहरण पेश किया। टॉप 10 की सूची में शक्ति दुबे, हर्षिता गोयल, डोंगरे अर्चित पराग, शाह मारगी चिराग, आकाश गर्ग, कोमल पुनिया, आयुषी बंसल, राज कृष्ण झा, आदित्य विक्रम अग्रवाल और मयंक त्रिपाठी शामिल हैं।
कुल चयनित उम्मीदवार इस वर्ष कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 318 अन्य पिछड़ा वर्ग, 160 अनुसूचित जाति, और 87 अनुसूचित जनजाति से हैं। इसके अलावा, 45 उम्मीदवार विभिन्न विकलांगता श्रेणियों में हैं।
अंक और मेरिट लिस्ट कहां देखें?
उम्मीदवार अपनी मेरिट लिस्ट और रोल नंबर की जानकारी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अंकतालिका रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर जारी की जाएगी।
-साभार सहित
- देवभूमि में कड़े नियम: बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लग सकता है प्रतिबंध, BKTC ला रही है बड़ा प्रस्ताव - January 25, 2026
- आगरा में ‘न्यायिक संवाद’: न्यायमूर्ति नलिन श्रीवास्तव बोले- “न्याय तक आम आदमी की पहुंच के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण अनिवार्य” - January 25, 2026
- भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगी नई दिशा: आगरा कॉलेज में स्थापित होगी ‘महाराजा अग्रसेन शोधपीठ’, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया ऐलान - January 25, 2026