आगरा: फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए विकास की एक बड़ी खबर आई है। बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को नई मजबूती देते हुए क्षेत्र में कुल 23 सड़कों के नवनिर्माण और कायाकल्प को हरी झंडी मिल गई है। राज्य सड़क निधि योजना के तहत इसके लिए ₹24.78 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के बाद मिली इस मंजूरी से क्षेत्र की लगभग 47 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़कों का उद्धार होगा। इन सभी मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जाएगा।
सांसद राजकुमार चाहर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इन सड़कों के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने और विद्यार्थियों को कॉलेज जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
‘श्यामो बमरौली कटारा’ से लेकर ‘जाजऊ रेलवे फाटक’ तक, यह प्रोजेक्ट ग्रामीण कनेक्टिविटी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस सौगात के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। अब गड्ढों और धूल भरे रास्तों से निजात मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026
- रिश्तों का कत्ल: आगरा के पिनाहट में मामूली विवाद में भांजे ने मामा को मारी गोली, गर्दन में लगी गोली से हालत नाजुक, आरोपी फरार - March 29, 2026