मेरठ: गले में नोटों की माला पर चार पहिया वाहन चालक ने झपट्टा मारा और 500 का नोट ले उड़ा तो दुल्हे को नागवार गुजरा। दूल्हा भी फिल्मी हीरो की तरह उस गाड़ी का पीछा करते हुए उस गाड़ी के निकट पहुँच गया और हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती गाड़ी पर चढ़ गया। खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और गाड़ी रुकवाकर चालक को धुन दिया। चालक ने माफी मांगी तो उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=FOwUmbVUrak
घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक परतापुर बाईपास स्थित डूंगरावली गांव निवासी देवकुमार पुत्र सुभाष की बरात शनिवार सुबह गगोल के पास अच्छरोंडा गांव जा रही थी। घुड़चढ़ी के बाद रवाना होने से पहले बरात गांव के बाहरी छोर स्थित मंदिर पर पहुंची। गाड़ी में बैठने से पहले दूल्हा सुभाष मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान वहां से टाटा ऐस गाड़ी में कपड़ा लेकर चालक गुजर रहा था। आरोप है कि चालक ने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला पर झपट्टा मारा और एक नोट ले उड़ा।
इस घटना के बाद आरोपी ने अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। बाइक पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ दूल्हे ने आरोपी का पीछा किया। इसके बाद जो हुआ, उसकी क्षेत्र मेें चर्चा हो रही है। पिटाई करने के बाद आरोपी चालक को एक ढाबे पर बैठा लिया। कुछ लोग पुलिस को सूचना देने की कहने लगे तो आरोपी चालक गिड़गिड़ाने लगा।
उसने कहा कि नोटों की माला छीनने का कोई इरादा नहीं था। उसका हाथ गाड़ी से बाहर निकला था। हाथ गलती से दूल्हे की माला से टकरा गया। गांव के बुजुर्गाें के कहने पर चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026