झांसी। सोशल मीडिया में विदाई का एक अनोखा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तेज आवाज में डीजे पर बजती म्यूजिक पीछे-पीछे कार में दुल्हा-दूल्हन और उनके पीछे बुलडोजर की लंबी लाइन दिखाई दे रही है।
अब तक आपने दुल्हन की विदाई हैलीकॉप्टर, लग्जरी कार से लेकर बैलगाड़ी या पालकी में देखी होगी। लेकिन झांसी में दुल्हन की विदाई एक या दो नहीं, दर्जनभर बुलडोजरों के काफिले के साथ हुई। इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दूल्हन के दरवाजे पर दर्जनभर बुलडोजर पहुंच गए। बुलडोजर को देखकर सभी हैरान रह गए। उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का अंदेशा हुआ।
हालांकि, जब लोगों को पता चला कि यह बुलडोजर एक्शन के लिए नहीं, बल्कि दुल्हन की विदाई के लिए आई हैं। मौके पर जुटे लोग खुशी और उत्सुकता से भर गए। वे इस अनोखे पल को देखने लगे। जो भी इसके बारे में सुना, वह लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। बुलडोजरों का काफिला सड़क पर निकला तो लोग वीडियो बनाने लगे। तस्वीरें लेने लगे। इस शादी को बुलडोजर वाली शादी का नाम दिया गया।
दूल्हे के चाचा रामकुमार ने बताया कि यूपी में बाबाजी का बुलडोजर काफी लोकप्रिय है। हमारे पास भी कई बुलडोजर हैं। इसलिए हमने इस शादी को यादगार बनाने के लिए यह खास विदाई कराई। दूल्हा राहुल ने कहा कि सभी लोगों को यह अनोखा आइडिया पसंद आया। परिवार के कहने पर बुलडोजरों को विदाई का हिस्सा बनाया गया। वहीं, दुल्हन करिश्मा ने भी इस अनूठी विदाई पर खुशी जताते हुए कहा कि उसे बेहद अच्छा लगा कि उसकी विदाई में बुलडोजर शामिल हुए। इस अनोखी विदाई ने झांसी के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनकर शादी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।
-साभार सहित
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026