16 से 23 अक्टूबर तक होगी कथा, संतोष कुमार शर्मा हैं आयोजक
भागवताचार्य हैं ब्रज व्यास कथा सम्राट डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर महाराज
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. ताजमहल के शहर आगरा में आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया विक्रम संवत २०८० से आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी विक्रम संवत २०८० तक यानी 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2023 तक बड़ी भागवत कथा होने जा रही है। समय है- दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक। स्थान हैः राज देवम (फतेहाबाद रोड, होटल रमाडा प्लाजा के सामने, आगरा)। भागवताचार्य हैः ब्रज व्यास कथा सम्राट डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर जी महाराज। माना जा रहा है कि कि आगरा में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे सुव्यवस्थित भागवत कथा होगी।
संतोष कुमार शर्मा ने भेजा आमंत्रण पत्र
एसकेएस इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. संतोष कुमार शर्मा द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है- भागवत कथा के आकर्षक आमंत्रण पत्र में कहा गया है- नयनाभिराम भगवान श्री बाँकेबिहारी जी की असीम अनुकंपा से एवं हमारे पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 ब्रजानन्द जी महाराज ( कोदरिया सरकार) व हमारे पुजनीय पिताजी स्व. श्री सुरेश प्रसाद शर्मा एवं ममतामयी माताजी श्रीमती राजवती देवी की अष्टयाम सेवा के अन्तर्गत सपलक्ष्य विश्वविख्यात भागवताचार्य परम पूज्य डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर जी महाराज (ब्रज व्यास कथा सम्राट) के मुखारविन्द से श्रीमद भागवत कथा। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि सपरिवार पधारकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर धर्म लाभ उठायें।
किस दिन कौन सी कथा
भागवत महात्म्य
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया विक्रम संवत २०८०)
भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया विक्रम संवत २०८०)
सती चरित्र, ध्रुव चरित्र
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी विक्रम संवत २०८०)
राम कथा, नंद महोत्सव
बृहस्पतिवार 19 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी विक्रम संवत २०८०)
माखन चोरी लीला गोवर्धन पूजा
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023ल(आश्विन शुक्ल पक्ष चष्ती विक्रम संवत २०८०)
महारास, रुक्मणि विवाह
शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी विक्रम संवत २०८०)
सुदामा चरित्र, भागवतसार
रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी विक्रम संवत २०८०)
भोग महाप्रसादी (भंडारा)
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी विक्रम संवत २०८० )
भागवत कथा के आयोजक
एसकेएस इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. के श्रीमती ललिता एवं श्री संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती ममता एवं श्री राम कुमार शर्मा, श्रीमती रजनी एवं श्री संजय शर्मा।
इन्होंने दिया आमंत्रण
श्रीमती रामलता एवं श्री महेश चंद्र शर्मा, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती मनीषा (मुन्नी), श्रीमती मीना एवं श्री पारस शर्मा, श्रीमती नूपुर (गुड्डी) एवं श्री देवेंद्र दीक्षित, श्रीमती कामना एवं श्री नीरव उपाध्याय, श्रीमती सीमा एवं श्री विनोद उपाध्याय (RS COLD), श्रीमती मधु एवं श्री शेखर शर्मा, कृष्णा अवतार, पवन कुमार, युक्ति, प्रखर, पीयूषी, प्रितोष, खुशबु, कुशाग्र, कनिष्का, शिशिर, अनन्या, अभय, युग ने धर्मप्रेमियों को भागवत कथा में आमंत्रित किया है।
- आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 800 विद्यार्थियों ने शहीदों और विस्थापितों के संघर्षों को किया नमन - August 15, 2026
- आगरा में मनोरम ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां: बजाज चेतक के 100 परिवारों को दिखाया गया ‘बटवारा’ फिल्म का विशेष शो - August 15, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026