हमला करने वाले रोहित ने कहा स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मण जाति को गाली दी। सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं। भगवान राम के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए हमला किया।
रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। रोहित द्विवेदी नाम के युवक ने पहले स्वामी प्रसाद को माला पहनाई, फिर सिर पर पीछे से हाथ मारकर भागने लगा।
उन्होंने मौके से भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे गिराकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल भीड़ से उसे बचाया। स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने युवक को इतना पीटा कि वह खून से लथपथ हो गया।
हमले की वजह पूछने पर उसने कहा- मैं करणी सेना से जुड़ा हूं। स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मण जाति को कई बार गाली दी। सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं। भगवान राम के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए हमला किया।
CO सिटी अमित सिंह ने बताया- स्वामी प्रसाद फतेहपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे यहां सारस चौराहे पर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर उनका काफिला रुक गया। कार्यकर्ता उनको माला पहना रहे थे, तभी एक लड़का पीछे से आया।
माला पहनाने के बाद पीछे से उनके सिर पर हाथ मारकर भागने लगा। कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पीट दिया। साथ में एक और लड़के को भी पीटा गया है। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों लड़कों को बचाया। हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला फतेहपुर रवाना हो गया।
आरोपियों की पहचान रोहित द्विवेदी पुत्र अमरेश कुमार निवासी कौरापुर गौरा रामगंज थाना डीह और शिवम यादव पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव आटी थाना डीह के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
साभार सहित
- ताज महोत्सव 2026: ‘ग्रीन आगरा’ के दावों की खुली पोल, टीटीजेड में नियम ताक पर; जहर उगल रहे प्रतिबंधित जनरेटर - February 17, 2026
- यूजीसी एक्ट पर संग्राम: करणी सेना अध्यक्ष ने आगरा डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, डॉ. राज शेखावत ने एक्ट को बताया असंवैधानिक - February 17, 2026
- Agra News: डौकी के रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में अग्नि तांडव, शॉर्ट सर्किट से लाखों का वारदाना खाक - February 17, 2026