महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। जिले के चांदवड के करीब राहुड घाट पर महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 यात्रियों की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर राहुड घाट पर हुआ।
हादसे की शिकार बस महाराष्ट्र के जलगांव से वसई-विरार जा रही थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत चिंताजनक हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के बाद मुंबई-आगरा हाइवे पर भीषण जाम लग गया है।
टायर फटने से हुआ हादसा
ट्रक और बस के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस का टायर फटने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
-एजेंसी
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026
- कोडीन कफ सिरप मामला: आरोपियों ने की जज तक पहुंचने की कोशिश, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने खुद को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026