भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के अगले ही दिन टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर किया है. बता दें, रवींद्रे जडेजा से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनके कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान किया है. वहीं अब जडेडा ने संन्यास का ऐलान किया है.
रवींद्र जेडजा ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा,”कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं. गर्व के साथ दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा. टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का शिखर. यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद. जय हिन्द.”
वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए
जडेजा ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप के खेले 8 मैचों की पांच पारियों में मात्र 36 रन बनाए। इस दौरान उनके स्कोर 2, 17, 9, 7, 10 रहे। इतना ही नहीं वे पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी में सिर्फ 1 विकेट चटकाने में सफल रहे।
Compiled by up18News
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026
- सरदार पटेल की जयंती पर सीएम योगी ने दी 1,725 करोड़ की सौगात, ‘कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना’ का किया शुभारंभ, 5 जिलों में बनेंगे सेंटर - October 31, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज: नारी शक्ति के गौरवशाली अतीत और इतिहास के अनछुए पन्नों पर देश के विद्वानों का मंथन - October 31, 2026