ब्राज़ील के सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक मारियो ज़गालो का 92 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया.
एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने पहली बार (1958 में) अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनवाने में योगदान दिया. उसके अगले विश्व कप (1962) में भी वे अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनवाने में सफल रहे.
हालांकि एक खिलाड़ी से अधिक पहचान उन्हें तब मिली जब अपनी कोचिंग में उन्होंने 1970 में ब्राज़ील को विश्व विजेता बनवाया.
यह तीसरी बार था जब फुटबॉल में ब्राज़ील विश्व चैंपियन बना और तीनों ही बार मारियो ज़गालो टीम के साथ थे. पहले दो बार खिलाड़ी के तौर पर और तीसरी बार कोच के तौर पर. संयोग से महान फुटबॉलर पेले तीनों बार ब्राज़ील के लिए खेले थे.
इतना ही नहीं, उन्होंने 1994 में ब्राज़ील फुटबॉल टीम के टेक्निकल डायरेक्टर की भूमिका निभाई और उस बार भी ब्राज़ील विश्व विजेता बनने में सफल रहा. कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के कारण उन्होंने 2006 में इस खेल से अपने आप को अलग कर लिया.
-एजेंसी
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026
- ’सांप्रदायिक ताकतें खत्म होंगी तभी जिंदा रहेगा लोकतंत्र’: अखिलेश यादव ने सरदार पटेल जयंती पर संघ पर लगे बैन को किया याद - October 31, 2026
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026