राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान का पेपर लीक हो गया है.
पुलिस ने इनपुट के आधार पर एक बस से चालीस से ज़्यादा लोगों को पेपर सॉल्व करते हुए पकड़ा है.
राज्य में शनिवार को 1193 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 से 11 बजे तक परीक्षा होनी थी लेकिन पेपर लीक होने से आरपीएससी ने परीक्षा को रद्द कर दिया है. पेपर लीक होने के बाद राज्यभर से अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की ख़बरें आ रही हैं.
उदयपुर ज़िला पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास शर्मा ने के अनुसार, “उदयपुर के बेकरिया थाना इलाक़े में शनिवार सुबह एक बस से पेपर सॉल्व करते हुए अभ्यर्थियों को पकड़ा है. चालीस से ज़्यादा लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है.”
एसपी ने कहा, “हमें रात को ही इनपुट मिल गया था. जिसके आधार पर नाकाबंदी कर बस से इन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. अभी और भी लोगों को हिरासत में लिया जाएगा.”
परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बीजेपी ने सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने पेपर लीक प्रकरण को सरकार पर कलंक बताया है जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने सरकार को घेरा है.
डॉ सतीश पूनिया ने कहा, “संगठित नकल माफिया गिरोह और जितने लोग दोषी हैं, उन सभी को सख्त सजा मिलनी चाहिए. प्रदेश के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए.”
इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है, “दुर्भाग्य से देशभर में पेपर लीक करने वाले गैंग पनप गए हैं, जिससे कई राज्यों में यहां तक कि ज्यूडिशियरी एवं मिलिट्री तक में पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं. सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.”
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026