लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। विपक्षी इंडिया गठबंधन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव को लेकर तैयारियां में जुट गए हैं। अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, कोई भी हमारा मतदाता छूट न जाए इसलिए 22 जनवरी को जारी होने वाली मतदाता सूची पर नजर रखी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने सीट शेयरिंग पर कहा कि, मुझे उम्मीद है कि गठबंधन की जो बातचीत हो रही है वो अच्छे माहौल में हो रही है इसका पता आपको बहुत जल्द लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ एक नारा बनकर रह गई है।
अखिलेश यादव ने कहा, आज बिजली महंगी है, हमारे किसानों को अपना खेत बचाना पड़ रहा है तार लगाके, स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं है। सपा सरकार में जिन मेडिकल कॉलेजों को बनाया गया था वो भी आज नहीं चलाए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर लूट भाजपा सरकार में हो रही है।
अखिलेश यादव ने कहा, निवेश के जो सपने दिखाए कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश आएगा, कितना निवेश पहुंचा है और उससे कितनी नौकरी, कितने लोगों को रोजगार मिला है ये सरकार के पास कोई डेटा नहीं है।
-एजेंसी
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026