तीन दिन पूर्व हुए कार्यक्रम का सच सामने आया
नकद लेन-देन बंद, क्यूआर कोड से भुगतान करना होगा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब कार्यकारिणी की द्वितीय आपात बैठक 24-11-2022 को अपराह्न एक बजे से ताज प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष श्री सुनयन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। तीन घंटा से अधिक समय तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि हर कार्य में पारदर्शिता होगी। नकद लेन-देन बंद होगा। आपातस्थिति में ही नकद राशि सिर्फ कोषाध्यक्ष को हस्तगत की जाएगी। सभी निर्णय सर्वसम्मति से हुए।
तीन दिन पूर्व ताज प्रेस क्लब भवन में हुए कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी की गई। बैठक के दौरान ही श्री मनोज मित्तल ने कार्यक्रम कराने वालों से स्पीकर खोलकर बात की। पता चला कि कुल 6000 रुपये (5000 प्लस 1000 सफाई के लिए) सहयोग बतौर दिए गए हैं। इस बात की पुष्टि अन्य स्रोत से भी हुई। इस कार्यक्रम को लेकर तमाम तरह की अनर्गल बातें विभिन्न वॉट्सअप ग्रुप में कही जा रही थीं। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। इस बारे में सभी सदस्यों से सुझाव लिखित में लिए गए।

ताज प्रेस क्लब भवन में कार्यक्रम कराने वालों को किसी एक कार्यकारिणी पदाधिकारी या सदस्य से संस्तुति करानी होगी।
ताज प्रेस क्लब भवन में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकारिणी के वॉट्सऐप ग्रुप में दी जाएगी।
नकद भुगतान के लिए क्यूआर कोड बैंक से लिया जाएगा।
क्लब के संचालन की जिम्मेदारी महासचिव श्री केपी सिंह को सौंपी गई। अब तक वे ताज प्रेस क्लब में आने वाले महानुभावों को पेयजल, चाय, जलपान आदि की व्यवस्था अपनी जेब से कर रहे थे। यह व्यय ताज प्रेस क्लब उठाएगा। माह में कितना व्यय होता है, इसका विवरण एक माह बाद श्री केपी सिंह देंगे। उतनी राशि उन्हें नकद दी जाया करेगी।

क्लब में एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिस पर आने वाले महानुभाव स्वविवरण लिखेंगे। यह व्यवस्था इसलिए की गई ताकि पता चल सके कि जल, जलपान आदि पर वास्तव में कितना व्यय हो रहा है।
बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष सुनयन शर्मा ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं। हर कार्य के लिए हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी का सहयोग चाहते हैं। अनर्गल आरोप लगाने वालों की अनदेखी करें। हम सब मिलकर ताज प्रेस क्लब का मान बढ़ाएंगे। घबराएं नहीं। आलोचना सुनकर उत्तेजित भी न हों। हम अपने कार्यों से आलोचनाओं का प्रत्युत्तर देंगे। समालोचना का सदैव स्वागत है।

दैनिक जागरण फिरोजाबाद के ब्यूरोचीफ श्री राहुल सिंघई के पिताश्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि की गई। अंत में महासचिव केपी सिंह ने धन्यवाद दिया।
बैठक में अध्यक्ष सुनयन शर्मा, महासचिव केपी सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, अनुपम चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मनोज मित्तल, सचिव एमडी खान, यतीश लवानिया, पवन तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य शरद शर्मा (i) , शरद शर्मा (ii), जगत नारायण शर्मा, जय सिंह वर्मा, राजेश शर्मा, राजेश दीक्षित, नरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण रावत, मनोज गोयल उपस्थित रहे।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026