केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एक ट्वीट में स्मारकों के खुलने की तारीख घोषित की
Agra (Uttar pradesh, India)।जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। आगरा का ताजमहल खुलने जा रहा है। तारीख है छह जुलाई। ताजमहल के साथ आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, रामबाग, एत्मातुद्दौला, मेहताब बाग भी खुल जाएंगे। ये सभी स्मारक 17 मार्च, 2020 से बंद हैं। 111 दिन की बंदी के बाद खुलने का नम्बर आ रहा है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि सभी स्मारक कोरोनावायरस महामारी के कारण बंद किए गए थे।
पर्यटन उद्योग में शुरू हो जाएगा काम
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एक ट्वीट में स्मारकों के खुलने की तारीख घोषित की। ताजमहल खुलेगा तो आगरा का पर्यटन उद्योग भी शुरू हो जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट, बार, ट्रेवलर्स, एम्पोरियम, गाइड और हॉकर, सबको काम मिलना शुरू हो जाएगा। आगरा के लिए यह सर्वाधिक खुशी की बात है।
8 जून से खुलने थे लेकिन डीएम ने लगा दी थी रोक
याद रहे कि संस्कृति मंत्रालय ने आठ जून से प्रार्थना व पूजा को देशभर के 820 स्मारकों को खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इन स्मारकों में शामिल आगरा के 14 स्मारक यहां कंटेनमेंट जोन होने की वजह से जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने खोलने की अनुमति नहीं दी थी। अब समारक खुलने जा रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा देशभर में 3600 से अधिक संरक्षित स्मारक हैं।
क्या कहा है ट्वीट में
गुरुवार की शाम को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा ट्वीट किया गया। उन्होंने लिखा कि मैंने, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह निर्णय लिया है कि आगामी छह जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है। साढ़े तीन माह से अधिक समय से बंद चल रहे स्मारकों को खोले जाने के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026