महोबा। यूपी (UP) के महोबा जिले (Mahoba District) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि घर मैं बैठी एक महिला के पैरों से आकर कोबरा सांप लिपट गया और तीन घंटों तक लिपटा रहा। हालांकि इस दौरान सांप ने उसे नुकसान तो नहीं पहुंचाया, लेकिन फन उठाए उसी स्थिति में पैरे में पड़ा रहा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना महोबा के डहर्रा गांव की है। कोबरा के पैर में 3 घंटे तक लिपटे रहने के दौरान अपने प्राण बचाने के लिए महिला हाथ जोड़कर भगवान शिव की अराधना करती रही। घंटों तक महिला के पैर से लिपटे रहने के बाद भी सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
यहां देखिए वीडियो
#ViralVideo #Watch #SawanSomwar #Sawan2023 #Sawan
यूपी के महोबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि घर मैं बैठी एक महिला के पैरों से आकर कोबरा सांप लिपट गया और तीन घंटों तक लिपटा रहा। pic.twitter.com/safQ30wT4l— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 28, 2023
इस दौरान महिला के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सपेरा बुलाकर महिला की जान बचाई।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026