उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में जनसभा के दौरान मजाकिया अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन को लेकर ऐसी चुटकी ली कि वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो गया।
#ViralVideos : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण के दौरान @ravikishann से ली ऐसी चुटकी कार्यक्रम में मौजूद लोग नहीं रोक पाएं अपनी हंसी…खुद सीएम योगी ने भी लगाए खूब ठहाके pic.twitter.com/Fp1Q0BUOaw
— princy sahu (@princysahujst7) January 28, 2024
सीएम योगी गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रवि किशन से खूब चुटकी ली। सीएम योगी लोगो को संबोधित कर रहे थे इस दौरान भाषण के बीच में उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन के मजे लेने लगे। उन्होंने कहा कि रवि किशन की फिल्म कितने लोग देखे हैं …फिर उन्होंने पूछा कि फ्री में देखा है कि पैसे लेकर..उसके जवाब में लोगो ने कहा फ्री में। सीएम योगी ने कहा कि अगर यह अच्छा कपड़ा पहनकर न एक्टिंग करें फटे कपड़े पहनकर अंडरवियर में एक्टिंग करें तो हीरो लगेंगे..कैसा लगेगा। कह कर मुख्यमंत्री योगी खूब हंसने लगे। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी ठहाके मारकर हंसने लगे।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books please Click this link on WhatsApp:
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की खूब तारीफ की। कहा कि रवि किशन पिछले छह महीने से रवि किशन लगातार गोरखपुर में हैं। वह फिल्में भी कर रहे हैं और विकास की योजनाओं के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रवि किशन फिल्मों में काम वहां जरुर करें लेकिन विधायकों को फिल्मों में न लेकर जाएं।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026