लखनऊ में शुक्रवार की रात एक सड़क हादसा हो गया, यह हादसा राजधानी के रूमी गेट इलाके में हुआ है. यहां देर रात तेज रफ्तार एसयूवी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. इसके बाद वहां लोगों में गुस्सा देखा गया. गुस्साए लोगों ने पहले तो कार के ड्राइवर को जमकर पीटा और उसके बाद कार में तोड़फोड़ कर दी.
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है सफेद रंग एक एसयूबी खड़ी है और कुछ लोग वहां हंगामा कर रहे हैं. जबकि कुछ लोग वहां तोड़फोड़ कर रहे हैं. हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कुछ देर में वहां पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद वर्तमान स्थिति पर काबू पाया है.
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में सजा हरियाली तीजोत्सव मेला: सावन की मल्हार और लोकगीतों की गूंज के बीच नारी प्रतिभाओं का अद्भुत संगम - August 22, 2026
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026