चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर बड़ा दांव खेला था। फ्रेंचाइजी ने पेसर को 14 करोड़ की भारी भरकम बोल लगाते हुए टीम से जोड़ा था, लेकिन वह चोट की वजह से टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल सके और बाहर हो गए। चेन्नई को अब दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट की तलाश है और माना जा रहा है कि मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना के रूप में पूरी हो सकती है।
खबरों के अनुसार सुरेश रैना की टीम में वापसी हो सकती है। उनके और फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट के बीच बातचीत जारी है। इसका ऐलान कभी भी हो सकता है। सुरेश रैना फ्रेंचाइजी के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था तो टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
आईपीएल-2022 के लिए हुई मेगा नीमाली में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे तो वह हिंदी कमेंट्री से जुड़ गए। वह फिलहाल आईपीएल मैचों की कमेंट्री कर कर रहे हैं। अगर इस खबर में सच्चाई है तो सुरेश रैना और एमएस धोनी की जय-वीरू वाली जोड़ी एकबार फिर मैदान पर दिखेगी।
रैना ने CSK के लिए 200 मैच खेले हैं और 33.10 के प्रभावी औसत से 5529 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और 38 अर्धशतक हैं। दूसरी ओर एमएस धोनी के नाम 219 मैचों में 4713 रन दर्ज हैं। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं। इस सीजन से ठीक पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी जबकि रविंद्र जडेजा फिलहाल टीम को लीड कर रहे हैं।
-एजेंसियां
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026