मुंबई (अनिल बेदाग)। रियलिटी शो Real Men Unleashed की शूटिंग के दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने पूरी यूनिट को दंग कर दिया। एक्ट्रेस निकिता रावल मानती हैं कि उन्हें लगा था कि सीन के दौरान वह सनी लियोनी को संवादों में गाइड करेंगी, लेकिन जैसे ही सनी ने कैमरे के सामने अपना डायलॉग बोला, पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।
दृश्य की रिहर्सल चल रही थी—सब कुछ प्रोफ़ेशनल, शांत और केंद्रित। पर जैसे ही सनी लियोनी ने फ्लुएंट, साफ़ और आत्मविश्वास से भरी हिंदी में अपने संवाद बोले, कुछ क्षणों के लिए पूरा सेट थम-सा गया। निकिता रावल खुद भी आश्चर्य में पड़ गईं।
निकिता उस पल को मुस्कुराते हुए याद करती हैं— “मैंने सोचा था आज मैं गाइड करूंगी, लेकिन सनी ने जब इतनी बेहतरीन हिंदी बोली तो मेरी रिएक्शन थी—WOW! इतनी शानदार पकड़… सच में उम्मीद नहीं थी। पूरा सेट तालियों से गूंज उठा।”
यूनिट के लिए यह सिर्फ एक परफ़ेक्ट टेक नहीं था, बल्कि एक सीख थी— किसी की काबिलियत को पहले से तय मत करो। प्रोफ़ेशनलिज़्म सिर्फ भाषा से नहीं, रवैये और समर्पण से पहचाना जाता है।
सनी लियोनी की हिंदी जितनी प्रभावशाली थी, उससे भी ज्यादा प्रभावित करने वाली उनकी पॉज़िटिव एनर्जी, विनम्रता और सभी के प्रति सम्मान रहा। निकिता बताती हैं कि सनी के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहद सहज और शानदार बन चुकी है, जो शो में एक खास रंग जोड़ने वाली है।
निकिता कहती हैं— “हम दोनों की बॉन्डिंग शो में जादू बिखेरने वाली है। पर्दे के पीछे जब इतना मज़ेदार माहौल है, तो ऑन-स्क्रीन तो आग लगना तय है।”
Real Men Unleashed के दर्शक अब उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि जब सनी लियोनी और निकिता रावल अपनी ऊर्जा, स्टाइल और स्टार पावर के साथ स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी, तो शो में कैसा धमाका होगा।
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026