मुंबई। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ग्लोब ट्रॉटर से अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन का बहुप्रतीक्षित पहला लुक जारी होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने खुद इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा — “कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया!”
इस मेगा फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पृथ्वीराज एक खतरनाक विलेन ‘कुम्भा’ के किरदार में नज़र आएंगे। हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे उनके तीखे और रहस्यमय अंदाज़ ने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है, जिसमें तीनों दिग्गज कलाकार एक साथ दिखाई देंगे।
फिल्म ग्लोब ट्रॉटर का लॉन्च इवेंट 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित किया जाएगा। इसे भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा शोकेस बताया जा रहा है।
‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, राजामौली अब एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं — और पृथ्वीराज का यह “कुम्भा” लुक इस यात्रा की धमाकेदार शुरुआत साबित हुआ है।
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026
- बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गिनाया पूर्व सीईसी और ईसी को दिए पदों का इतिहास - October 13, 2026