आगरा। आध्यात्मिक गुरु लाला चन्द्रभान जी मीतल (साबुन वाले) की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हलवाई की बगीची रोड पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सेवा, धर्म और संस्कारमय जीवन का स्मरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानजी के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात बजरंग मंडल दरबार के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। सुंदरकांड के मधुर गायन और श्रीराम-हनुमान के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का श्रवण कर प्रभु से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मनोज अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धेय लाला श्री चन्द्रभान जी मीतल का जीवन समाजसेवा, धार्मिक आस्था और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनकी पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन लोगों को सेवा और सद्भाव का संदेश देता है।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर विजय मित्तल, मोहित मित्तल, अर्चना अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (एडवोकेट), मधु मित्तल, रमेश चंद अग्रवाल, राजीव जैन, हृदेश बंसल, राज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, कन्हैयालाल गोयल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026