आगरा। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के समाज सेवा विभाग और गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा रविवार को लोहा मंडी, आगरा में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों और अस्पतालों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना था।
मेडिकल टीम की देखरेख में रक्तदान
शिविर में FH Hospital के मैनेजर प्रभाकर चौधरी, डॉ. निमिष और उनकी मेडिकल टीम मौजूद रही। टीम ने रक्तदान की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप संपन्न कराया। रक्तदान से पहले डोनर्स की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
GNRF का संदेश
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में आगे आएं। संस्था की ओर से संदेश दिया गया—
“आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरी ज़िंदगी बचा सकता है।”
विशिष्ट अतिथि और सहयोग
इस अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया एवं GNRF के कई जिम्मेदार सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें मंडल निगरान रज़ा अत्तरी, डिस्ट्रिक्ट निगरान फैज़ल अत्तरी, GNRF मंडल निगरान एडवोकेट हाजी शानू, पार्षद विक्रांत कुशवाह, शाहिद अत्तारी और समद अत्तारी प्रमुख रहे।
संस्था ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी डॉक्टर्स, वॉलंटियर्स, FH Hospital और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026