Agra, Uttar Pradesh, India. आज का छात्र देश का भावी कर्णधार है। छात्रों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व बोध, परस्पर सहयोग, अनुशासन तथा कर्त्तव्य निवर्हन आदि गुणों के विकास को लक्ष्यीकृत करके सत्र 2020-21 के लिए Prelude Public School की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोना काबरा ने समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल आरके सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल तथा प्राचार्या याचना चावला का अभिनंदन किया। विद्यालय की प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति सजगता का प्रतीक नवांकुर भेंट कर डॉ. सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
उत्तरदायित्व सँभालने के लिए साहस आवश्य
भूमि मंगलम् प्रार्थना गीत के साथ अतिथियों ने वैलनेस दीप प्रज्ज्वलित करके सभी के कल्याण की कामना की । प्राचार्या याचना चावला ने मुख्य अतिथि , विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल तथा उपस्थित नवनिर्वाचित छात्र परिषद् का अभिनंदन किया। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तरदायित्व सँभालने के लिए साहस आवश्यक होता है। नेतृत्व क्षमता के साथ अपनी टीम के विचारों को सम्मान देकर मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति यदि अपने कार्य का निर्वहन करता है तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कोरोनावायरस के चलते ऑनलाइन हुई मतदान प्रक्रिया, चुनाव प्रचार की विस्तृत जानकारी दी।

सदनों के नाम का महत्व बताया
आयोजन समिति की संयोजिका अर्पणा सक्सैना ने विद्यालय के चारों सदनों क्रमशः एन्ड्रोमिडा, पिगेसिस, ऑरायन और फीनिक्स सदन के नाम का महत्त्व तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि ने चयनित छात्र परिषद के छात्रों को बैज तथा शैसे प्रदान किए । प्राचार्या के द्वारा नवगठित छात्र परिषद् को शपथ दिलवाई गई।
नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्य
1 प्रमुख छात्र (हेड ब्वाय) – देव अग्रवाल (कक्षा – बारह)
2 प्रमुख छात्रा (हेड गर्ल) – अंशिमा अग्रवाल (कक्षा – बारह)
3 शिक्षा सचिव (एजूकेशन सेक्रेटरी) – तनिष बंसल (कक्षा – दस )
4 क्रीड़ा सचिव (र्स्पोट्स सेक्रेटरी ) – दीक्षा चौधरी (कक्षा – बारह)
5 सी सी ए सेक्रेटरी – वृंदा बंसल (कक्षा – ग्यारह)
6 सांस्कृतिक सचिव (कल्चरल सेक्रेटरी) – रिद्धि शर्मा (कक्षा – ग्यारह)

सदन के चयनित प्रतिनिधि
सदन कप्तान उपकप्तान कनिष्ठ कप्तान
एन्ड्रोमिडा पुष्पित जिंदल तनीषा गर्ग आरव राणा
पिगेसिस अभय गौतम दिव्यम भारद्वाज मयंक त्रिवेदी
ऑरायन निश्चल गुप्ता दिव्यम सिन्हा जयंत चौधरी
फीनिक्स कुनाल कसाना देवांशी मित्तल पीयूष गुप्ता
छात्रों में सही और गलत में निर्णय लेने की क्षमता हो
मुख्य अतिथि कर्नल आरके सिंह ने कहा कि छात्रों को सही और गलत में निर्णय लेने की क्षमता तथा रचनात्मकता की अभिव्यक्ति तथा विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने छात्र परिषद् के सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं । विद्यालय के गीत के साथ छात्रों ने कर्त्तव्य निष्ठा को अभिव्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता छात्र परिषद के सदस्यों को कर्तव्य निर्वहन के लिए दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026