यूपी में अब तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया है। बीते काफी दिनों से मौसम ने राहत दी थी लेकिन अब गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर होते ही राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर का पारा बढ़ गया।
मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। इसके साथ ही 14 मई से यूपी के पूर्वी और तराई हिस्से में तेज लू चलेगी। बता दें कि, रविवार को वाराणसी, कानपुर, बस्ती, बहराइच , चुर्क, बलिया जैसे 15 जिलों से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। वहीं, रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी आदि में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।
– साभार सहित
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026