फिर विवादों में JNU, कैंपस में कुछ जगहों पर लिखे देश विरोधी नारे – Up18 News

फिर विवादों में JNU, कैंपस में कुछ जगहों पर लिखे देश विरोधी नारे

REGIONAL

 

अक्सर विवादों में रहने वाली दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU एक बार फिर विवाद में आ गई है। रविवार (एक अक्टूबर, 2023) सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारे लिखे मिले। JNU कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने विवादित नारे लिख दिए हैं। दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘भगवा जलेगा’ जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से फिलहाल इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। JNU कैंपस पहली बार ऐसा नहीं हुआ। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है।

जेएनयू कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने देश विरोधी नारे लिख दिए। दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं।

छात्र संगठनों ने जताई आपत्ति

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत विरोधी नारे कब और किसने लिखा है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी अभी खामोश है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीपीवी) ने इस संदर्भ में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी सेक्रेट्री विकास पटेल ने कहा कि JNU कैंपस में जो हुआ है, वह ठीक नहीं है।

ABVP ने की ये मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया गया कि कुछ कुंठित वामपंथी लोगों की ओर से यह गिरी हुई हरकत है। ऐसे में कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कुछ प्रोफेसर्स ने भी कहा है कि इस तरह से विवादित नारे लिखना ठीक नहीं है।

Dr. Bhanu Pratap Singh