Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित कस्बा मिढ़ाकुर में मुस्लिम बस्ती में शानिवार शाम को मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाईयों में पथराव के बाद जमकर लाठी डंडे चल गए। इससे बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए। झगड़े में 5 लोग घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एस एन अस्पताल भेजा है। वहीं मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
ये है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर के मुस्लिम बस्ती निवासी मुन्ना और सलीम दोनों सगे भाई है। दोनों भाइयों में विगत 6 महीने से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शानिवार शाम 7 बजे दोनों भइयों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों भाई झगड़ते हुए हाईवे पर आ गए। हाइवे पर दोनों ओर से पथराव तथा लाठी डंडे चलना शुरू हो गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। लाठी डंडे चलने कारण बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए। पथराव में झगड़ा कर रहे लोग लहूलुहान हो गए।
हाईवे पर लगा जाम
हाईवे पर पथराव होने के कारण जाम लग गया। राहगीर अपने अपने वाहनों में सहम गए। उन्होंने झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। झगड़े के दौरान करीब 10 मिनट तक आगरा जयपुर हाईवे अवरुद्ध रहा।
ये बोले पुलिस अधिकारी
सी ओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया है कि झगड़े में शकील पुत्र हाजी मुन्ना, अफजल पुत्र शर्फु, इरफान पुत्र अनवार, रिजवान पुत्र शकील, शानू पुत्र सलीम घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एस एन भिजवाया। मामले में गुडडू पुत्र हाजी मुन्ना की तहरीर पर सम्मो पुत्र साबू, बन्टू पुत्र सम्मो, चांद पुत्र सम्मो, शानू पुत्र सम्मो, पप्पू पुत्र सम्मो, समीर पुत्र सम्मो, मुवीन पुत्र सम्मो, कलीम पुत्र हाजी मुन्ना, मौसम पुत्र कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026