Agra, Uttar Pradesh, India. हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत व सभ्यता को अक्षुण्ण बनाये रखने की बहुत आवश्यकता है। इन सबकी अधिक से अधिक मार्केटिंग होनी चाहिए, जिनसे हमारी अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी। रोशन लाल गुप्त “करुणेश” के फ़ेसबुक पेज पर डॉ बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय में पयर्टन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने “सांस्कृतिक पर्यटन और आर्थिक विकास” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में छोटे-बड़े स्थलों पर धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के विकास से पर्यटन विकास के साथ साथ रोजगार सृजन होने से देश की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी । हमारे राजनीतिक नेतृत्व व नई पीढ़ी को इस दिशा में विचार करना होगा ।
आज के कार्यक्रम में डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. शशि तिवारी, अवधेश उपाध्याय, डॉ. कमलेश नागर, दाऊजी अग्रवाल, प्रतिभा जिंदल, निशिराज जैन, गोपी गुरु उपाध्याय, वंदना चौहान, डॉ. शशि गुप्ता, पवन आगरी, बंटी ग्रोवर, डॉ. अशोक अश्रु, बबलू यादव, श्रीकृष्ण गुप्ता, हरिमोहन कोठिया, गोपी केशवानी, बृजेश भारद्वाज, अशोक गोयल आदि की उपस्थिति रही ।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026