मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में मासिक सेवा प्रकल्प आयोजित, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान ने क्लब की सेवा भावना को बताया अनुकरणीय
आगरा। लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर की ओर से मासिक सेवा कार्य के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू रोड स्थित मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एक कक्षा कक्ष के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री एवं फूड पैकेट वितरित किए गए। क्लब के इस सेवा प्रकल्प से बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान दिखाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर विश्व में एकमात्र क्लब है जिसकी प्रत्येक महिला सदस्य को मेल्विन जोन्स फेलोशिप (एमजेएफ) प्राप्त है। यह उपलब्धि क्लब की सेवा भावना, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का परिचायक है। उन्होंने कहा कि क्लब निरंतर समाजहित के कार्यों के माध्यम से सेवा का संदेश दे रहा है और अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है। इस क्लब की स्थापना राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने की थी ।
उन्होंने मुफीद-ए-आम मोंटेसरी स्कूल के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विद्यालय अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश की अनेक प्रतिष्ठित एवं नामचीन हस्तियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। ऐसे विद्यालय में सेवा कार्य करना अत्यंत सौभाग्य की बात है।
क्लब की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का भाव पहुंचाना है। क्लब प्रत्येक माह शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा प्रकल्पों का आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और क्लब भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने प्रेरणादायक कविताओं का पाठ भी किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्लब की सचिव सुषमा जैन, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सह सचिव रुचि अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, यशोधरा जैन आदि उपस्थित रहे।
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026