शिक्षा की ओर बढ़ते कदम: आगरा के कुआं खेड़ा में ‘नवारंभ उत्सव’ की धूम, MSW छात्रों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

PRESS RELEASE

आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के एम.एस.डब्ल्यू. (MSW) विभाग के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. आशु रानी और पर्यवेक्षक डॉ. राजीव वर्मा के मार्गदर्शन में, ग्राम कुआं खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय (गढ़ी नवेलिया) में ‘नवारंभ उत्सव’ के तहत एक विशेष जागरूकता एवं अभिभावक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​महिलाओं को किया जागरूक: “नियमित स्कूल भेजें बच्चे”

​विद्यालय की इंचार्ज रीना यादव के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अभिभावकों, विशेषकर महिलाओं को बच्चों की नियमित शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। MSW के विद्यार्थियों ने काउंसलिंग सत्र के माध्यम से सरल भाषा में समझाया कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य केवल नियमित पढ़ाई और विद्यालय उपस्थिति से ही संभव है।

​सरकारी स्कूलों की सुविधाओं पर जोर

​कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ग्राम प्रधान जयपाल सिंह ने अभिभावकों को बच्चों के बेहतर खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के सरकारी विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और लाभकारी योजनाओं से लैस हैं, जो बच्चों के विकास के लिए एक सशक्त विकल्प हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की।

आंगनवाड़ी की नई पहल: 0-6 वर्ष के बच्चों को मिलेगी प्रारंभिक शिक्षा

​कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी की नई योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अब 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर ही प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी, जिससे उनकी बुनियादी सीखने की क्षमता मजबूत हो सके। इस नई पहल को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।

​इन विद्यार्थियों का रहा विशेष योगदान

शिक्षा के प्रति इस सामाजिक सरोकार को सफल बनाने में MSW के छात्र-छात्राओं—आदित्य, प्रियांशी, ख्याति, मुकुल, प्रवेन्द्र, कुनाल, आकाश, आर्येन्द्र एवं हरेंद्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से जोड़ा।

Dr. Bhanu Pratap Singh