Agra, Uttar Pradesh, India. बाल दिवस के अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल के नए विद्यालय भवन का शिलायन्स मुख्य अतिथि स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर पीके सिंह ने किया। एफ.डब्ल्यू.ओ. की चेयरपर्सन शिवानी सिंह ने शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रूपाली गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता (सी.डब्ल्यू.सी.) एवं नीला गुप्ता ने गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर ब्रिगेडियर पीके सिंह ने कहा कि नया विद्यालय भवन बनने से सैन्य कर्मचारी के बच्चों को शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। यह भवन शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहा।

मेजर विजय कुमार शर्मा (जी.ई. वेस्ट) ने विद्यालय भवन निर्माण की जानकारी साझा की। राजेन्द्र गुप्ता ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पैरा ब्रिगेड के सभी अधिकारी, एमईएस, शिक्षक और विद्यार्थी वृंद उपस्थित थे।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026