आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को युवाओं के लिए बेहतरीन मौक़ा बताते हुए ट्वीट किया है.
रविशंकर ने कहा कि ”दुनिया भर में, यहाँ तक कि स्विट्ज़रलैंड और सिंगापुर जैसे छोटे देशों में भी एक से दो वर्ष सेना में सर्विस देना अनिवार्य है. इनकी तुलना में भारत की नयी सैन्य सेवा योजना अति उत्तम है.”
”देश की रक्षा के लिए समर्पित और त्याग के मनोभाव से निकले हुए युवाओं के लिए यह एक सुअवसर है. बहकावे में न आएं, इसे ठीक ठीक समझें और मिलने वाली सुविधाओं और प्रक्षिशण से स्व तथा राष्ट्र का हित करें!”
इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए घोषणा थी कि वो चार साल पूरे कर चुके अग्निवीरों को नौकरियों का मौक़ा देंगे.
उन्होंने कहा था कि अग्निवीरों को मिला अनुशासन और कौशल उन्हें उत्कृष्टता के साथ रोज़गार योग्य बना देगा. महिंद्रा ग्रुप ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं को भर्ती करने के मौक़े का स्वागत करता है.
अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार सालों के लिए भर्ती की जाएगी. भर्ती किए गए 25 प्रतिशत युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के बाद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जबकि बाकी अग्निवीरों को नौकरी छोड़नी होगी.
हालांकि, असम राइफ़ल्स और अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण किया गया है. वहीं, सरकार का कहना है कि उन्हें रोजगार के दूसरे मौकों के लिए भी मदद की जाएगी. अग्निपथ योजना में केवल चार की अवधि की नौकरी के विरोध में कई जगह हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं.
-एजेंसियां
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026