लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र और यूपी में सत्तारूढ़ बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से कहा कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी को हराएंगे।
बसपा को लेकर क्या बोले शिवपाल?
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बसपा नेतृत्व को पहले बीजेपी से दूरी बनानी चाहिए और बीजेपी की ‘बी’ टीम के रूप में काम नहीं करना चाहिए। गठबंधन में सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि सीटों के बंटवारे में अभी वक्त है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं।
यादव ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दौरे पर हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए ‘I.N.D.I.A.’ के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शिवपाल सिंह यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिनों में विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक होने वाली है।
I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक
बता दें कि विपक्षी समावेशी गठबंधन I.N.D.I.A. की 19 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होने वाली है, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। अभी तक बैठक का एजेंडा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा मुख्य मुद्दा होगा।
-एजेंसी
- संसद में गूंजी किसानों की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर के सवाल पर कृषि मंत्री ने पेश किए AIF योजना के ‘सफल’ आंकड़े - March 24, 2026
- ADA उपाध्यक्ष का ‘रौद्र’ रूप: 10 टाउनशिप के काम में सुस्ती पर ठेकेदारों को फटकार, फूड कोर्ट का लाइसेंस निरस्त - March 24, 2026
- आगरा के लिए बड़ी पहल: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीएम योगी से की मुलाकात, इनर रिंग रोड और जलभराव पर मांगा ‘न्याय’ - March 24, 2026