राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तीनों उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव शिवपाल यादव भी मौजूद रहें। सपा ने अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, बीते कई दिनों से सपा राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही थी। हालांकि, पहले से ही इन तीनों नामों के राज्यसभा भेजे जाने की बात कही जा रही है।
बता दें कि, जया बच्चन को लगातार पांचवी बार राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया। रामजी लाल सुमन 1977 में पहली बार फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद वर्ष 1989, 1999 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते। वे केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मौजूदा समय में वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। वह दलित जाति से हैं, उनके जरिये सपा यूपी में दलित मतदाताओं को साधना चाहती है।
वहीं, अखिलेश सरकार के दौरान यूपी के मुख्य सचिव रहे आलोक रंजन को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। आलोक रंजन जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे अखिलेश के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते हैं।
-एजेंसी
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026