लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वो केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। लोकसभाा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था। ऐसे में अब उन्होंने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।
अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। अब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका कौन निभायेगा इस पर चर्चाएं शुरू होने लगी हैं। इसमें सबसे पहला नाम शिवपाल यादव का चल रहा है। इसके साथ ही रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर का भी नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाओं में हैं।
अवधेश प्रसाद ने भी दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। फैजाबाद-अयोध्या सीट से अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्होंने अब विधानसभा की सदस्ता से इस्तीफा दे दिया है।
सपा ने जीत 37 सीटें
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026