दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने उसके येओनपाएओंग द्वीप की ओर रुख करके 200 राउंड गोलाबारी की.
ये दक्षिण कोरियाई द्वीप उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट की तरफ़ पड़ता है. दक्षिण कोरिया ने द्वीप पर रह रहे आम लोगों को फौरन वहां से निकल जाने के लिए चेतावनी जारी की.
हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इवैकुएशन की चेतावनी का उत्तर कोरियाई गोलाबारी से कोई संबंध था या नहीं.
दक्षिण कोरिया ने इस घटना की निंदा की है और इसे उत्तर कोरिया की ओर से की गई ‘उकसावे की कार्रवाई’ करार दिया है.
साल 2010 में उत्तर कोरिया ने येओनपाएओंग द्वीप पर कई बार गोलीबारी की थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी.
शुक्रवार को उत्तर कोरिया की ओर से की गई गोलाबारी स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच हुई.
रिपोर्टों के अनुसार ये गोलाबारी दक्षिण कोरिया के क्षेत्र में नहीं हुई और सभी बम दोनों देशों के बीच चिह्नित किए गए बफ़र ज़ोन में गिरे.
दक्षिण कोरिया के ज्वॉयंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने बताया कि इस घटना से “हमारे लोगों या मिलिट्री को कोई नुक़सान नहीं” हुआ है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की घटना से कोरियाई प्रायद्वीप की शांति को ख़तरा पहुंचता है और तनाव बढ़ता है.
Compiled: up18 News
- अवैध मतांतरण केस: कनाडा में छिपे मास्टरमाइंड दाऊद अहमद पर कसेगा शिकंजा, रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी - March 2, 2026
- बच्चा ट्रेन में छूटा तो बदहवास होकर दौड़ी मां, आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बार गिरी महिला, वीडियो वायरल - March 2, 2026
- कला के कैनवास पर आधी आबादी की हुंकार: केंद्रीय मंत्री बघेल बोले— ‘आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं महिलाएं’ - March 2, 2026