मुंबई (अनिल बेदाग) : शहर के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक सब्यासाची के 25वें सालगिरह समारोह में सोनम कपूर की मौजूदगी के बिना अधूरा होता। फैशन आइकन सोनम कपूर ने इस भव्य जश्न में शिरकत की, जो सब्यासाची के सम्मान में आयोजित किया गया था।
इस खास मौके के लिए सोनम कपूर ने सिर से पैर तक असली सब्यासाची अंदाज़ में सजना चुना। सब्यासाची की विरासत को सम्मान देने के लिए उन्होंने उनके कलेक्शन से एक शानदार ब्लैक आउटफिट पहना।
डियोर की साउथ एशियन ब्रांड एंबेसडर सोनम ने अपने लुक को इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के एक ट्रेंडी बैग के साथ पूरा किया। उनके इस लुक को उनकी बहन और जानी-मानी फैशनिस्टा रिया कपूर ने स्टाइल किया। मुंबई में आयोजित सब्यासाची की 25वीं वर्षगांठ के जश्न में शर्वरी ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से चार चांद लगा दिए।
उनके इस लुक ने उनकी अद्वितीय शैली और सब्यासाची की उत्कृष्टता को खूबसूरती से दर्शाया।
-up18News
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026
- पीएम मोदी के क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को झटका, शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव दोबारा जीते - October 28, 2026
- एमएलसी चुनाव: आगरा में फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी जीते, डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी घोषित, बीजेपी की बड़ी हार - October 28, 2026